@ दीपक विश्वकर्मा
उमरिया /बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरोई पहुंची विकास यात्रा ग्रामीणों के द्वारा विकास यात्रा का किया गया भव्य स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा संत शिरोमणि रविदास एवं भारत माता के तौल्य चित्र में दीप प्रज्वलन कर कन्या पूजन करने के पश्चात सामुदायिक भवन लागत राशि 7.00 सीसी रोड निर्माण लागत 6.49 लाख हाईस्कूल का बाउंड्री वॉल लागत राशि 10.00 लाख का भूमि पूजन एवं ग्राम अतरिया में नल जल योजना अंतर्गत लागत राशि 52.55 लाख का लोकार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा पत्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र वितरण किया गया मंचीय कार्यक्रम में विधायक बांधवगढ़ ने अपने उद्बोधन ने कहा कि आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर यह विकास यात्रा निकाली गई है देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विराजमान है तथा सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है कार्यक्रम में मौजूद बांधवगढ़ विधायक श्री नारायण सिंह ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा कई हितग्राही मुल्क योजनाएं चलाई जा रही है जैसे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना निशक्त जनों की पेंशन मेधावी छात्रों को लैपटॉप लाडली बहन योजना भू अधिकार पत्र भवति नामांतरण संबल योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड सहित सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को वितरण किया गया प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मध्य नजर रखते हुए यात्रा निकाली गई है हमारी यह यात्रा दिनांक 5 /2/2023 से लेकर 25/2/2023 तक चलेगी हमारी यह विकास यात्रा गांव गांव तक जाएगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की पताका फहराएगी इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जनपद अध्यक्ष प्रियंका मनु सिंह मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी संग्राम सिंह रामनारायण प्यासी चंद्रप्रकाश द्विवेदी एसडीएम सिद्धार्थ पटेल तहसीलदार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं विभागीय अधिकारी सहित सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद रहे
