
भरत भारद्वाज
केशकाल- छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी शेषनारायण ओझा व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर
आज युवा कांग्रेस जिला कोण्डागाँव के द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव को लेकर हल्ला बोल पोस्टर विमोचन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग के नेतृत्व में किया गया ।
पिताम्बर नाग ने कहा-
छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने एक वर्ष पूर्ण हो गया है। यह एक बेहद ही कठिनाइयों व अव्यवस्थाओं बढ़ते अपराध बढ़ते नशे के व्यापार धान खरीदी समर्थन मूल्य की वादा खिलाफी बारदाना की कमियों से परिपूर्ण है और रहा है इस कुशासन के एक वर्ष पूर्व होने पर सरकार की विफलताओं को उजकार करने हेतु छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस है। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस और विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा विगत दिनों से जिले के समस्त तहसील कार्यालय का घेराव और ज्ञापन दिया गया था । अब इस कार्यक्रमों को एक वृहद स्वरूप देने हेतु आगामी 23 दिसम्बर 2024 को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोण्डागाँव जिले के युवा साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर मुख्यमंत्री निवास घेराव में सम्लित होंगे ।
आज के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिताम्बर नाग जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोण्डागाँव, संजय मरकाम विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस केशकाल, पप्पू मण्डावी जिला अध्यक्ष NSUI कोण्डागाँव, हरि मंडावी प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, राकेश कुंजाम, मेहरोज खत्री, हासम मेमन, आकाश माण्डवी, पहाड़ सिंह यादव, दिनेश नेताम,दयाशंकर मरकाम और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
