*अन्तर शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता*

बिलासपुर , ब्यूरो रिपोर्ट

आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार की तीसरे दिन के मैच में पहला मैच संदीपनी स्कूल विरुद्ध अचीवर्स स्कूल के मध्य खेला गया।तत्पश्चात सांदीपनी स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया परिणाम स्वरुप अचीवर्स स्कूल ने महज 6 विकेट खोकर 101 रन का लक्ष्य सांदीपनि स्कूल के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदीपनी स्कूल ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर महज़ 86 रन ही बना पाई और धरा साई हो गई । इस तरह अचीवर्स स्कूल 15 रन से यह मैच जीतकर आगे राउंड के मैच के लिए अपनी जगह पक्की की ।
आज के दिन का दूसरा मैच लोयला स्कूल विरुद्ध बंगाली स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें लोयला स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया परिणाम स्वरुप बंगाली स्कूल ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 67 रन ही बना पाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोयला स्कूल ने 6 विकेट खोकर 6 ओवर एवम 4 बॉल में अपने लक्ष्य को हासिल कर यह मैच अपने नाम किया ।

आज के दिन का तीसरा मैच होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम B विरुद्ध नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल टीम B के मध्य खेला गया । परिणाम स्वरुप नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल टीम B ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया जिसके परिणाम में बल्लेबाजी करने उतरी होली क्रॉस स्कूल टीम B ने 5 विकेट खोकर 10 ओवर में 104 रन का लक्ष्य नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने रखा टीम के खिलाड़ी तन्मय शर्मा ने शानदार 7 चौके एवं 1 छक्के के बदौलत 29 बॉल पर 50 रन नाबाद रहा ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल टीम B ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा करना चाहा लेकिन 9 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना पाई और यह मैच हार गई
इस तरह होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम B ने जीत हासिल कर आगे के राउंड के लिए अपनी जगह पक्की की स्कूल की प्राचार्य एवं होली क्रॉस परिवार सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Express MPCG