पप्पू मण्डावी बनाये गए कोण्डागाँव एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष


भरत भारद्वाज

कोण्डागाँव- विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कुछ ही महीनों बाद कांग्रेस के छात्र इकाई NSUI भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कोण्डागाँव जिला बनने के बाद तीसरे जिला अध्यक्ष के रूप में पप्पू मण्डावी को जिम्मेदारी दिया गया है छत्तीसगढ़ NSUI के प्रभारी आकाश चौधरी ने अपने लैटर हेड से राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के अनुमोदन और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के सहमति से जिला अध्यक्ष कोण्डागाँव के रूप में नियुक्त किया है इससे पहले पिताम्बर नाग NSUI के जिला अध्यक्ष रहे जो निर्वाचित होकर कोण्डागाँव जिला के प्रथम अध्यक्ष बने उनका कार्यकाल सात वर्ष का रहा। उसके बाद दुष्यंत राणा अध्यक्ष बने जिनका मात्र दो वर्ष का कार्यकाल रहा और उसे हटा कर छात्र संगठन जी जिम्मेदारी पप्पू मण्डावी को दिया गया जो कि ग्रामीण क्षेत्र से आते हैँ और युवा में अच्छी पकड़ है ।
नये जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी ने कहा- शीर्ष नेतृत्व ने जो जवाबदारी दिया है उसे मैं बहुत ही अच्छे से निभाने की कोशिश करूँगा और हमेशा छात्र हित मे खड़ा रहकर कार्य करूँगा और छात्रों की हक की लड़ाई हमेशा लडूंगा और में आभार प्रकट करता हु राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी का छत्तीसगढ़ प्रभारी आकाश चौधरी जी का कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी
मालकित सिँह गैदु जी प्रभारी महामंत्री
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी का युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे जी का आप सभी का बहुत बहुत आभार मेरे पर विश्वास जताने के लिए और अध्यक्ष बनने के बाद हमारे विधानसभा के वरिष्ट नेता श्री महेन्द्र नेताम जी प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव महंगू मरकाम जी, जेठू मण्डावी जी जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, राजेश नेताम जी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, श्रीमति प्रमिला मरकाम जी सदस्य जिला पंचायत, पिताम्बर नाग जी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोण्डागाँव, चरण मण्डावी जी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, संजय मरकाम जी विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, हीरासिंह नेताम जी अध्यक्ष सरपंच संघ,मिथलेश नेताम जी,राकेश कुंजाम जी, प्रवीण मरकाम जी से मिलकर नयी जिम्मेदारी के लिए फूलो का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद लिए और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Express MPCG