फरसगांव पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफ कमाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राजीय ठग को किया गिरफ्तार। आरोपी ठग ने प्रार्थी के 5 लाख 69 हजार रूपए की ठगी


भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागांव जिले के परस गांव थाना पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता मिली है फरसगांव थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफ कमाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राजीय ठग को गिरफ्तार किया हैं।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी को ऑनलाईन ट्रेडिंग एप Ares-pro में व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया था तथा ऑनलाईन शेयर ट्रेडिग में अधिक मुनाफा कमाने की बात कही गयी थी प्रार्थी से ऑनलाईन 05 लाख 69 हजार रूपये की ठगी की गयी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव के अपराध क्रमांक 84/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था मामला गंभीर होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठित कर टीम दीगर राज्य मध्य प्रदेश जिला रतलाम रवाना किया गया था। आरोपी पता तलाश के दौरान उनके निवास स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये। किन्तु आरोपी घर से था फरार। आरोपी की रायपुर छत्तीसगढ़ में लोकेशन मिलने पर रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक बैरागी पिता महावीर दास बैरागी उम्र 32 वर्ष निवासी रोजाना थाना जावरा जिला रतलाम म.प्र का होना बताये जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना को 05 लाख 69 हजार रूपये ऑनलाईन फ्राड करना स्वीकार करने पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुये आज 12 दिसंबर गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि किशोर प्रजापति, प्र. आरक्षक पंछुराम मरकाम, आरक्षक अजरंग बघेल, सायबर सेल आरक्षक मनोज कुमार पोयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Express MPCG