*शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में नशा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन*

बालोद ,विनोद जैन

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, एलुमिनी एसोसिएशन और साहस वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपका चंद्राकर, विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, ने किया। इस अवसर पर साहस वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली समस्याओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी, ताकि वे अपने जीवन में सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकें।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में साहस वेलफेयर फाउंडेशन से रविकांत कुंभकार ( छ. ग. योग आयोग) , भूमिका वारु (काउंसलर) , गेंद राम, राहुल द्विवेदी, पार्थ सिंह , श्री चंद्रहास साहू (प्रगति आस्था सेवा संस्था) तथा महाविद्यालय के एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ठाकुर राम तथा सहायक प्राध्यापक मोहित साव,प्रीति ध्रुवे, प्रभा शर्मा, प्रदीप कुमार प्रजापति ,राजकुमारी गजपाल ( अतिथि व्याख्याता) एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, छात्र – छात्रा उपस्थित हुए थे।

Express MPCG