हेलमेट है दुपहिया वाहन का गहना:- रेणुका सिंह। खोंगापानी में 2 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

दीपक विश्वकर्मा

एमसीबी। जिले के नगर पंचायत खोंगापानी में बुधवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह विकास कार्यो का भूमिपूजन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंटकर हमेशा हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने का वचन लिया। विधायक ने कहा दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट लगाना अनिवार्य है। यह आपकी जान बचाने के लिए भी जरूरी है, विधायक ने कहा हेलमेट दुपहिया वाहन का गहना है। इसलिए हेलमेट को सिर का बोझ न समझें और वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें।
विधायक रेणुका सिंह ने नगर पंचायत खोंगापानी में 2 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से दोगुनी गति से विकास हो रहा है। आगे विधायक ने खोंगापानी नगर पंचायत में तीन स्वच्छता वाहन (कचरा कलेक्शन व्हीकल) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान चलाकर समूचे भारत को स्वच्छता के लिए जागरूक किया है, हर घर में शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। विधायक ने आम लोगों से कहा अपने घर के आसपास जगह की साफ-सफाई करते रहे। जिसमें नगर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहे।

*इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा*, सहित समस्त पार्षद गण, नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Express MPCG