विनोद जैन

बालोद । जिला युवा कांग्रेस विभिन्न मांगों को लेकर आने वाले 13 दिसम्बर को कल्ट्रोरेट कार्यालय का घेराव करेगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्ण चंद कोको पाढ़ी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं संभाग के बड़े नेता शामिल होंगे। अब तक जिले के तीनों विधानसभा में अनुविभागीय कार्यालय का घेराव किया जा चुका है।
आंदोलन के विषय मे युंका नेता आदित्य दुबे ने बताया कि 7 सूत्रीय ज्वलंत समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे कांग्रेस की तरफ से निम्न मांगो के निराकरण करने घेराव किया जाएगा जिसमे
घोषणा पत्र के अनुसार 3100 रूपये में धान का भुगतान करने
बढ़ते अपराध एवं नशा पर अंकुश लगाने
बेरोजगारी भत्ता देने
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाने
स्थानीय युवाओ को बीएसपी एवं स्थानीय कारखाना में रोजगार देने
राजीव मितान क्लब को पुनः चालू करने
अवैध शराब बिक्री को पूर्ण रूप से बंद करने जैसे माँग रखे जाएंगे
