विनोद जैन 
बालोद । शहर के शहीद वीर नारायण सिंह बस स्थानक में महीनों से खड़े कंडम वाहनों का फिटनेस कराने एवं बस स्टैंड में अपने वाहनों को रखकर छोटे व्यापारियो का व्यापार प्रभावित करने वाले बस मालिको पर कार्यवाही की मांग की है ज्ञापन के संदर्भ में हिन्द सेना प्रमुख तरुण नाथ योगी ने बताया कि बालोद से अपने गंतव्य स्थानों पर यात्रियों को लाने एवं ले जाने वाली अधिकतर गाड़िया कंडम स्थिति में हैं जिसका फिटनेस कराया जाना आवश्यक है वहीं बस स्थानक परिसर में अस्थायी रूप से गैरेज बनाकर गाड़ियों को रखा जाता है जिससे नया बस स्टैंड के काम्प्लेक्स में दुकान चलाने वालों का दुकान नही दिखाई पड़ता जिससे उनका व्यापार काफी प्रभावित होता है दुकानदारों के द्वारा बस मालिक या मैनेजर से गाड़ियों को हटाने कहने पर आए दिन विवाद होता है इन समस्याओं से व्यापारियो को निजाद दिलाने आज जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के बालोद आगमन पर उन्हें ज्ञापन देकर अवैध कब्जाधारियों को हटाने एवं कंडम गाड़ियों का फिटनेस कराने की मांग की गई है
