*निक्षय मित्र’ अजय पप्पू मोटवानी का ‘एम्स’ में अभिनंदन*

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

काँकेर । सुप्रसिद्ध समाज सेवी संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी जोकि छत्तीसगढ़ के चार चुने हुए निक्षयमित्रों में से एक हैं,आज उनका सम्मान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर जन सहयोग समाजसेवी संस्था के सदस्य डॉ श्याम देव, अनुराग उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, अरविंद चौहान आदि समाज सेवक भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथियों ने काँकेर क्षेत्र में विगत अनेक वर्षों से टी बी के मरीज़ों का बड़ी संख्या में इलाज तथा सेवा की है तथा हर प्रकार से मदद भी की है।

Express MPCG