
भरत भारद्वाज
फरसगांव – मृतिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले शेष 04 आरोपियों को फरसगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
मामले की जानकारी इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.2024 को प्रार्थी संजय साहु निवासी फरसगांव में थाना आकर मर्ग इन्टीमेशन रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी भतीजी मृतका उम्र 22 वर्ष ने दिनांक 23.10.2024 को अपने घर के अन्दर म्यार में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 100/2024 धारा 194 बीएनएसएस., अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 108, 64(2) (च) (ढ) बीएनएस., 4,6 पॉक्सो एक्ट कायम कर मृतका के प्रेमी युवराज साहु निवासी विश्रामपुरी को जेल भेजा जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा मृतका को न्याय देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुये अग्रिम विवेचना के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाह एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी युवराज साहु द्वारा मृतका को शादी का प्रलोभन देकर पिछले 06 वर्षों से रिलेशनशिप रखना व प्यार में धोखा एवं आरोपी युवराज साहु के परिवार भुनेश्वर साहु, पन्नू साहू, अनिता साहू, कामता उर्फ कांता साहु धमकी देने से प्रताड़ित होने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पर्याप्त साध्य सबूत पाये जाने से आरोपी भुनेश्वर साहु, पन्नू साहू, अनिता साहू, कामता उर्फ कांता साहु निवासी विश्रामपुरी थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ.ग. को दिनांक 06 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, प्र.आर. लोकेश मरकाम म.प्र.आर. वीना मण्डावी, आर. फरसुराम मरकाम, म.आर. वितावरी पाण्डे की महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
