विनोद जैन 
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देश पर आज बालोद जिला युवा कांग्रेस ने अपने बालोद ब्लॉक के तहसील कार्यालय जाकर नायब तहसीलदार को 6 प्रमुख बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन । जिसमें बिंदु वार मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। उसके बाद आने वाले १३ दिसंबर को जिला स्तरीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कलेक्टरेड का घेराव करने जा रही है। उस पर भी चर्चा हुई।
तत्पश्चात मीडिया को जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी आज वह भूल चुकी है।
3100 में धान खरीदी का वादा भाजपा द्वारा किया गया था, आज किसानों को एक साथ पूरी राशि नहीं मिल रही है लगातार बारदाना की कमी एवं धान खरीदी में चरमराई अर्थव्यवस्था देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में मर्डर,बलात्कार एवं चोरी जैसे मामले एक आम बात हो गई है एवं स्थानीय लोगों को बड़े एवं छोटे उद्योगों में रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में कलेक्टरेड घेराव भी किया जावेगा जिसमें किसान, युवा बेरोजगार, महिलाएं शामिल होंगी।
आज के इस कार्यक्रम में जिला महासचिव आंचल साहू, विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनीश पारकर, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल महासचिव फरहान खान कुलदीप साहू, प्रवीण साहू, शवेश, रोशन सोनवानी ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुनील मंडावी, समस्त युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।
