थाना परतापुर पुलिस एवं बीएसएफ महला की मदद से तथा जन सहयोग के तहत ग्राम महला में नव निर्मित ग्राम देवी शीतला माता मंदिर का हुआ उद्घाटन

@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

ग्राम महला घोर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील ग्राम है जो वर्ष 2008-09 में नक्सलियों के आतंक से आतंकित होकर ग्रामवासी विवश होकर अपने गांव महला में छोड़कर पखांजूर में बस कर जीवन यापन कर रहे थे कि वर्ष 2018 में बीएसएफ कैम्प महला स्थापित होने के बाद बीएसएफ एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त, सचिंग करने से ग्राम महला के लोग धीरे-धीरे पुनः अपने गांव वापस आ कर बसने लगे। थाना प्रभारी परतापुर एवं स्टॉफ के द्वारा नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र ग्राम महला का भ्रमण कर सामुदायिक पुलिसिंग, बीएसएफ एवं जन सहयोग के तहत गांव के लोगों की मदद से ग्राम देवी शीतला माता मंदिर निर्माण किये जाने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, कांकेर के आदेशानुसार थाना परतापुर पुलिस एवं बीएसएफ महला द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम देवी शीतला माता मंदिर का निर्माण कार्य में मदद किया गया। 06/02/ 2023 को शीतला मंदिर का उद्घाटन महला ग्रामवासियों के द्वारा अपने पारंपरिक रीति-रीविज से किया गया। इस मौके पर अति०पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, रत्ना सिंह, अति०पुलिस अधीक्षक, पखांजूर, धीरेन्द्र पटेल. अनु०अधिकारी पुलिस पखांजूर, रविकुमार कुजूर, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बीएसएफ कंपनी महला अखिलेश राजावत, थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, शिक्षकगण एवं महला के ग्रामवासियों की उपस्थित थे। इस दौरान नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर रत्ना सिंह, द्वारा परतापुर पुलिस द्वारा जीणोधार से निर्मित नवीन प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शाला भवन महला, महला से कटगांव के मध्य निर्मित सड़क छोटे बड़े पुल एवं कटगांव वालेर नदी पर निर्माणाधीन पुलिया का अवलोकन कर कार्यों का जायजा लिया गया। ग्राम देवी शीतला माता मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस बल एवं बीएसएफ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थित होने से महला ग्रामवासियों बेहद प्रशन्न एवं खुश थे अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में परतापुर पुलिस एवं बीएसएफ महींना द्वारा ‘सामुदायिक पुलिसिंग एवं जन सहयोग से शीतला मंदिर का निर्माण कराये जाने में मदद करने से ग्राम महला एवं आसपास के लोगों के बीच सुरक्षा बलों के प्रति भरोसा बढ़ा है एवं मधुर संबंध कायम हुआ है। ग्राम देवी है शीतला माता मंदिर के निर्माण में थाना परतापुर पुलिस एवं बीएसएफ महला का उल्लेखनीय सहयोग रहा है, जिससे क्षेत्र की ग्रामीणों में खुशी का महौल है।

Express MPCG