*चाकू से हमला करने वाले अपचारी बालक एवं परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग*

विनोद जैन

बालोद । बुधवार रात दो नाबालिगों की लड़ाई में बीच बचाव और समझौता कराने जाने वाले संतोष नाथ योगी पर हुए प्राणघातक हमले के बाद से अपचारी बालक सहित उनके परिवारजनों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज नाथ योगी समाज ने थाना प्रभारी बालोद को ज्ञापन दिया है ज्ञापन के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि अगर गिरफ्तारी नही हुई तो पूरा समाज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे