*जगदलपुर ,बस्तर चंद्रहास वैष्णव*
जगदलपुर । आज विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शैलेष ध्रुव जी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें “Environment friendly waste management specific to plastic waste” विषय में सभी ने अपने विचार दिए । प्रतिभागियों ने इस विषय पर गहन चिंतन और समाधान की बात रखी है। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति राष्ट्र मे एक जन जागरण हो सके । विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा यह प्रतियोगिता तीन चरण में होनी है जिसमे विश्वविद्यालय स्तर,क्षेत्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर में होनी है।
इस कार्यक्रम में प्राध्यापकों के द्वारा निर्णायकों की भूमिका निभाई गई।
राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के विश्वविद्यालय स्तर पर बस्तर विश्वविद्यालय से निर्मला नाग,ग्रीतिका निषाद,निखिल कुमार,संध्या गुप्ता, सीना शर्मा, अंजु कश्यप,रवीना देवांगन, सतीश ठाकुर,शिव कुमारी कश्यप के अनुपम प्रतुतिकरण से चयनित किया गया है।
