व्यापारी संघ ने बाहर से आए व्यापारियों को हटाने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन*

भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर नगर के मुख्य चौक से लेकर चारों दिशाओं मुख्य मार्ग में बाहर से आए हुए व्यापारियों के द्वारा स्थानीय प्रशासन की कोई लिखित अनुमति व्यापार के लिए नहीं होती है ना ही तो GST नंबर होता है उनके द्वारा व्यापार किया जा रहा है। इससे पहले भी प्रशासन के ‌द्वारा पूर्व में भी नियम बनाया गया था कि मार्ग पर दुकानों के बोर्ड आदि भी नहीं रखा जाना है लेकिन बाहर से आए व्यापारी उसी स्थान पर धड़ल्ले से व्यापार कर रहे हैं जिनमें बर्तन, कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य सामानों की बिक्री कर रहे है जिस पर प्रशासन का किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं है। इन व्यापारियों द्वारा शासन को टैक्स के रूप में राजस्व भी प्राप्त होता है ,वहीं मुख्य मार्ग में अस्थाई दुकान लगाने से अस्पताल सहित शासकीय कार्यालयों के सामने दुकान संचालित होने के कारण यातायात भी प्रभावित होती है और जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है । जिसे लेकर आज व्यापारी संघ ने पुनः अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन पर 2 दिवस के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर समस्त व्यापारी धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे ।

Express MPCG