जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा लोकसभा चुनाव में मंडल स्तर पर पार्टी को अधिकतम वोट मिलने पर 25000 रुपये नगद पुरुस्कार रखा गया था।
हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भानपुरी मंडल के नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बेसोली बूथ में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को और विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को भानपुरी मंडल में अधिकतम वोट मिला एवं मंडल स्तर में प्रथम स्थान मिला जिस पर भाजपा जिला संगठन में बेसोली बुथ के कार्यकर्ताओं को जनादेश विजय दिवस के अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं को वनमंत्री केदार कश्यप,जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,वेदवती कशयप मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने 25000 रुपये नगद पुरुस्कार एवं सम्मानित किया। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा -बेसोली में कार्यकर्ताओं के मेहनत और एकजुटता से एकतरफा वोट मिला।
मंडल उपाध्यक्ष व राजेश सागर व बूथ के कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई चुनावो में लगातार भाजपा को बेसोली बूथ मे एकतरफा मत प्राप्त होता रहा है इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गारंटी पर विश्वास जताते हुए एकतरफा भाजपा को मतदान किया।इस अवसर पर जिप सदस्य निर्देश दीवान,टिकेश्वरी मंडावी,प्रवीण सांखला,भूषण गुप्ता ,विजय पांडेय,उमाकांत कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
