उमरिया
दीपक विश्वकर्मा
आंचलिक == बिरसिंहपुर पाली प्रयाग राज में आयोजित महाकुंभ में प्लास्टिक के उपयोग पर लगाम लगाने के लिए , पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए चलायें जाने वाले विशेष अभियान एक थैला, एक थाली संग्रह करने के बिरसिंहपुर पाली नगर में भी बेहतर समर्थन देखने को मिला । इस अभियान में नगर के नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों-हाथ लिया , साथ ही इस अभियान के तहत पूर्व विधायक व नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान के सहयोग से 100 थालियों का एक साथ सहयोग मिला वहीं पर सुश्री प्रधान ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं 251 थालियों एवं 1000 थैला का दान देकर न सिर्फ इस अभियान का गौरव बढ़ाया अपितु इस नगर की कीति बढ़ाने का काम किया है , नगरपालिका अध्यक्ष की इस पूण्य दायी कार्य से पूरे क्षेत्र में उनकी भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है । इसी तरह पाली के ख्याति लब्ध नगर सेठ , भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि सरजू प्रसाद अग्रवाल ने 51 थालियों एवं उतने ही थैलों का दान कर पर्यावरण संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है । पुरूषोत्तम दास गुप्ता जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध व्यापारी 21 थाली,21 थैलों का सहयोग कर महती भूमिका अदा की है
नगर पालिका परिषद पाली के उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी 15 थाली, थैला का सहयोग किया वही पर मुकेश अवधिया के व्दारा 11 थाली – थैला का दान कर अपने सम्मान को कायम रखा है । पाली थाना में पदस्थ *नगर निरीक्षक पाली मदन लाल मरावी ने भी पर्यावरण संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी ओर से 51 थालियों का योगदान दिया है* वहीं पर उनके थाना में उपस्थित महकमे के कर्मचारियों ने भी एक -एक थाली भेंटकर पर्यावरण संरक्षण में एक सिपाही की भूमिका निभाते हुए अभियान को गति मान बनाया है ।
इस अभियान को को गतिमान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बी पी चतुर्वेदी , नंदलाल प्रजापति और सुशांत सक्सेना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है ।
