*बकावंड पुलिस की बड़ी कार्यवाही,2.5 लाख के अवैध शराब के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार*

 जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

जानकारी के अनुसार अवैध शराब पर रोकथाम लगाने बकावंड पुलिस टीम को जानकारी मिली कि ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगा हुआ लाडी कोठार में ग्राम खोटलापारा के डोमन नेताम व आयतु कश्यप दोनो साथ मिलकर उक्त लाडी कोठार में गोवा विस्की अंग्रेजी शराब को अपने संयुक्त कब्जे मे रखकर ग्राहको को बिकी कर रहे है, की सूचना पर विधिवत ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगा हुआ लाडी कोठार में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां लाड़ी कोठार में 02 व्यक्ति मिले जिनको नाम डोमन नेताम और आयतु कश्यप है। दोनो आरोपीयो से सूचना तस्दीकी के संबंध में विधिवत तलासी लेने पर दोनो आरोपीयो के कब्जे से 38 पेटी लगभग 342.000 लीटर एवं कुल कीमती 2,56,000 रू की अवैध शराब जप्त की गई और आरोपियों के खिलाफ थाना बकावंड में अपराध क 68/2024 धारा 34 (2), 59 (ए). 36 आबकारी एक्ट कायम कर दोनो आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Express MPCG