विनोद जैन

बालोद । बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय को बालोद से 5 किलोमीटर दूर सिवनी ले जाने के विरोध में बालोद के जनमानस के बढ़ते आक्रोश को ध्यान में रखकर बालोद बचाव संघर्ष समिति एवं संयुक्त व्यापारी संघ के द्वारा 2 दिसम्बर सोमवार को एक दिवसीय बालोद बन्द का आह्वान किया गया है जिसे बालोद की जनमानस का समर्थन मिल रहा है लगातार जिला बनने के बाद से धीरे धीरे सभी शासकीय विभागों के कार्यालय एवं स्कूलों को शहर से दूर ले जाने का विरोध और आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिला बना शहर वासी खुश थे परंतु उनकी खुशी मातम में बदल गयी जब जिला का संयुक्त कार्यालय को सिवनी ले जाया गया आवागमन की पर्याप्त सुविधा नही होने के बाद भी उसे वहां ले जाया गया इस बात का सभी को मलाल है वहीं अब जिला एवं सत्र न्यायालय को ले जाने की तैयारी है जिसका विरोध अब खुलकर होने लगा है वहीं अब लोग जिला संयुक्त कार्यालय को भी बालोद में बनाने एवं वर्तमान संयुक्त कार्यालय में मेडिकल कालेज की स्थापना की मांग करने लगे हैं लोगो का आक्रोश अब बढ़ने लगा है इस आंदोलन में प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा बालोद के सभी समाजो का समर्थन भी मिल रहा है वहीं बालोद के व्यापारी अब जनता के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं जल्द ही इस पर विचार नही किया गया तो आंदोलन का स्वरूप बदलने में समय नही लगेगा
राजू पटेल अध्यक्ष चेम्बर आफ कॉमर्स– लगातार बालोद शहर के साथ अन्याय हो रहा है बालोद से शासकीय विभागों को बालोद से दूर ले जाया जा रहा है जिससे आम आदमी सहित ग्रामीण अंचल के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस आंदोलन के बाद भी अगर शासन प्रशासन नही जाएगा तो आगे की रणनीति तय की जाएगी हमे सभी वर्ग का समर्थन बालोद को बचाने में मिल रहा है
विनोद जैन मोनू सचिव स्टेशन रोड व्यापारी संघ — बालोद शहर में शासकीय रिक्त भूमि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बावजूद शासकीय विभागों के कार्यलयों को बालोद से दूर ले जाना बालोद शहर के साथ अन्याय है जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय स्पोर्ट काम्प्लेक्स को शहर से दूर अन्य जगहों पर ले जाने का हम विरोध करते हैं बात नही बनी तो आगे अनिश्चित कालीन बालोद बन्द और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा
तरुण बड़तीया सचिव व्यापारी संघ – बालोद उजड़ रहा है बालोद पिछड़ रहा है बालोद का व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है ग्राम पंचायत सिवनी जिला मुख्यालय हो रहा है और जिला मुख्यालय ग्राम पंचायत होने आगे बढ़ रहा है सभी कार्यालय अगर दूर चले जायेंगे तो आम जनता को सुलभ सुगम सुविधा कैसे मिलेगी बालोद के साथ ये अन्याय किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा
