यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय वार्षिक आम प्रतिनिधि सम्मेलन केरल राज्य के कन्नूर जिले में दिनांक 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया गया है l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी (PVSM, AVSM, SM) के निर्देशन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय वार्षिक आम प्रतिनिधि सम्मेलन केरल राज्य के कन्नूर जिले में दिनांक 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया गया है जिसमें पूरे भारतवर्ष से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं मातृ शक्तियां उपस्थित हुई l इस राष्ट्रीय वार्षिक आम प्रतिनिधि सम्मेलन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ से 26 पदाधिकारी, सदस्य एवं मातृशक्तिया शामिल हुए जिसमें कोंडागांव जिला से बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष आसमन मंडावी शामिल हुए l सर्वप्रथम वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l इसके बाद भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया l इसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया तत्पश्चात संगठन का गीत गाया गया l इसके बाद समस्त राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने राज्य के वार्षिक क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दिया गया l इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को बताया कि हमारे संगठन का उद्देश्य राष्ट्र प्रथम सदैव एवं सर्वदा की भावना से काम करने का है और हमारा संगठन राष्ट्रीय हित के लिए सदैव समर्पित था, है और रहेगा l
