भरत भारद्वाज
फरसगांव :- फरसगांव थाना पुलिस ने हाई प्रोफाईल अंतर्राज्जीय गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल कीपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा, जुआ पर अंकुश एवं गांजा पर बड़ी कार्यवाही करते हुये दिनांक 30 नवंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, माकड़ी, चिचाड़ी की ओर से रायपुर की ओर जा रही एक रायल इनफिल्ड मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 27 एन. 2952 में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर मेन रोड एन.एच. 30 चिचाड़ी जाने वाली रास्ता तालाब के पास में नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक रायल इनफिल्ड मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 27 एन.2952 को रोककर हमराह स्टाफ के तलाशी ली गई जो बुलेट मोटर सायकल के पीछे एक काल रंग के बैग के अन्दर में 08 पैकेट गांजा मिला चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सुब्रत राय पिता ठाकुर राम राय उम्र 40 वर्ष निवासी बाजारपारा फरसगांव का रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से गांजा कुल 23.68 किलोग्राम कीमती 02 लाख 30 हजार रूपये एवं बुलेट मोटर सायकल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपये एवं गांजा तस्करी कर प्राप्त अवैध धन से खरीदे गये क्रेटा कार 11 लाख रूपये कुल जुमला रकम 14 लाख 80 हजार जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत् कार्यवाही कर सालों से फरार मुख्य करोड़पति आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अन्य राज्य में भी प्रकरण दर्ज है । जिसमे छत्तीसगढ़ में 02 प्रकरण , उत्तर प्रदेश में 01 प्रकरण , आन्ध्रप्रदेश में 01 प्रकरण दर्ज है।
इनकी रही भूमिका –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, सउनि सुरेन्द्र बघेल, सउनि. पिताम्बर कटार, आर. कृष्ण कुमार सोनवानी, फरसुराम मरकाम, बासुराम मरकाम, मनोज कुमार वट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
