*ठंड से राहत दिलाने साहू समाज ने किया जरूरत मंदों को कंबल वितरण ।*

कांकेर, रिपुदमन सिंह बैस

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ व जिला साहू समाज कांकेर के नेतृत्व में शनिवार 29 नवंबर को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसको ले कर रोशन साहू प्रदेश संयुक्त सचिव,युवा प्रकोष्ठ,साहू संघ छत्तीसगढ़ ने बताया कि दूर अंचल से सफर कर रहे रहवासियों व वृद्ध जन जो जन मानस से सहयोग ले कर अपना गुजारा करते है,  उनको इस अत्यधिक ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया । इसमें ऐसे भी कई वृद्ध शामिल थे जो पारिवारिक विवादों के चलते अपने घर परिवार से निकल कर अपना गुजर बसर कर रहे है । कंबल वितरण के दौरान उनकी आप बीती सुन कर समाज के सभी लोग भावुक हो गए और वे भी अपने बीच साहू समाज के लोगों को पाकर प्रफुल्लित हो उठे जैसे मानो उनका कोई अपना इतनी ठंड में उनकी ख्याल रखने आया हो । साहू समाज के लोगो ने उनके जीवन मे हो रहे कठिनायों से सामना करने हेतु भगवान से प्रार्थना भी की
। कंबल वितरण के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू महासचिव नंद कुमार अटभैया जिला साहू समाज कांकेर, नगर अध्यक्ष कमलेश साहू ,सचिव संयोग सार्वा नगर साहू समाज कांकेर के साथ युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू , टुमेश्वरी साहू, तिलक साहू, भावना साहू,बालमुकुंद साहू व अन्य साहू समाज के सदस्य उपस्थित रहे ।

Express MPCG