मुक्तिधाम की साफ सफाई हेतु लोग कर रहे सहयोग,,,,,साफ सफाई हेतु सामाग्री भेंट*

विनोद जैन

बालोद । बालोद के मुक्तिधामो में साफ सफाई हेतु अब लोग सामने आ रहे हैं जगह जगह उगे जंगली घास कांटेदार झाड़ी और कूड़ा कचरा आदि की साफ सफाई हेतु शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हरिकृपा इंटरप्राइजेस के संचालक संतोष शर्मा द्वारा विभिन्न सामाग्री शहर के समाज सेवी संगठन आरकेसी फैन्स क्लब के प्रेरणा से गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुक्तिधाम भेजा गया इस अवसर पर पार्षद संतीश यादव नरेंद्र सांखला पूर्व पार्षद भोलू महाराज दीपक देवांगन महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष अमित चोपड़ा प्रीतम यादव नूपुर यादव मनोज साहू संजीव मंडावी सहित अनेक लोग उपस्थित थे