@ अभिषेक सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल भानुप्रतापपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता जोशी जी के नेतृत्व में आज 6. जनवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनकी जय 6 सूत्री मांगों का समर्थन किया गया एवं उनकी प्रमुख मांग थी कि.62. वर्ष की आयु में रिटायरमेंट होने के बाद हमें पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए या एक साथ बीआरएस दिया जाए तथा वर्तमान में कलेक्टर दर पर हमें भुगतान किया जाए अभी सिर्फ हमें साडे ₹4000 केंद्र सरकार द्वारा दिया हुआ मानदेय शिक्षिका को मिल रहा है राज्य सरकार के द्वारा जो ₹2000 दिया जाता है उसमें बहुत ही लेटलतीफी दो 4 महीने हो जाते हैं तब कहीं एक आध महीने का रुपए प्राप्त होता है ऐसी अन्य मांगों को पट्टी आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने अपनी दुख व्यतीत किए इस बढ़ती हुई महंगाई में हम लोगों का जीवन यापन करना बहुत ही कठिन हो रहा है इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भक्तापुर नरोत्तम सिंह चौहान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेखा नेताम महिला पार्षद राजिंन्द्रर रंधावा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री संगीता टाड़िया गीता ठाकुर वाह बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भाग 200 की संख्या में उपस्थित थी
