हादसे को खुला निमंत्रण,,,,स्कूली छात्र छात्राओं सहित आम लोगो का रहता है दिनभर आवाजाही,,,,,*स्कूल प्रबंधन एवं पालिका प्रशासन नही दे रहा ध्यान*

विनोद जैन

बालोद । बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान के मुख्य द्वार पर लगभग 2 महीने पूर्व से हुआ ये गड्ढा किसी हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है अचानक रात में किसी अनजान व्यक्ति का इस मार्ग से आना जाना उसका काल बन सकता है लोगो के जान से खिलवाड़ हो सकता है वहीं यह मार्ग लोगो के आने जाने के अलावा बुनियादी शाला एवं आत्मानंद हाई स्कूल के बच्चो के लिए भी खुला रहता है नाली के ऊपर स्लैब टूटने से यह गड्ढा हुआ है परंतु मैदान का किराया वसूलने वाले बुनियादी शाला स्कूल प्रबंधन का इस तरफ अब तक ध्यान गया या नही ये सोचनीय विषय है वहीं नगर पालीका प्रशासन भी इस तरफ ध्यान क्यों नही दे रहा है यह भी समझ से परे है खैर सोए हुए प्रबंधन और प्रशासन की नींद किसी हादसे से खुलेगी या पहले ही खुल जाएगी यह देखने योग्य है अगर कोई दुर्घटना घटित हुई तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे यह भी दुर्घटना के बाद तय करना पड़ेगा अगर समय रहते नाली के ऊपर स्लैब नही किया गया तो हादसा होने की पूरी संभावना बनी हुई है