विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर का हुआ आयोजन

भरत भारद्वाज

फरसगांव – विकासखंड फरसगांव में आयोजित है इस आकलन शिविर में विकासखंड के समस्त संकलन से प्राथमिक माध्यमिक एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु जांच किया जा रहा है, इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक जिला कोंडागांव के आदेशानुसार समग्र शिक्षा जिला कोंडागांव के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिला मेडिकल बोर्ड टीम के सहयोग से किया जा रहा है , यहां सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है और सभी प्रकार की दिव्यांगो पर प्रमाण पत्र बनाने हेतु उनका जांच किया जा रहा है।
विकासखंड स्तर पर कार्यरत बीआरपी सोमय देवांगन, शुभांगी देवांगन , अतुल सिंगरौल विशेष शिक्षा के सहयोग से यह आकलन शिविर आयोजित है। इस शिविर का आयोजन कर्मचारी भवन फरसगांव में किया गया है । इस कार्यक्रम में कुल प्राथमिक माध्यमिक , हाई स्कूल , हायर सेकेंडरी से 88 बच्चों का पंजीयन किया गया है । जिसमें 27 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया है एवं तीन बच्चे सर्जरी हेतु चिन्हांकित किया गया है। चार बच्चों को स्वर्ण यंत्र दिया गया है एवं सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई है। उक्त कार्यक्रम में जिला मेडिकल बोर्ड सिविल सर्जन जिला कोंडागांव सहायक कार्यक्रम समन्वयक से एस आर मरावी समग्र शिक्षा कोंडागांव एवं बीआरसी अशोक मरकाम, बिआरपी भास्कर वर्मा, लिसा बैध , सरिता , विकासखंड फरसगांव तथा संकुल समन्वयक मनोज नेताम, गांडो राम , यशवंत साहू , भक्तु राम मंडावी, एवं बड़ी संख्या में पालक एवं बच्चे उपस्थित है।

Express MPCG