*भाजपा का गढ़ कहलाने वाला ग्राम पंचायत विकास की बाट जोह रहा है,,,,,ग्रामीणों में धीरे धीरे बढ़ रहा आक्रोश कहीं अगले बार पड़ ना जाये भारी*

विनोद जैन

जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर बालोद ब्लाक के अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत खैरतराई अपने विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के उदारता का बाट जोह रहा है ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत जूँगेरा के अधीन आने वाला यह पंचायत 2020 में अस्तित्त्व में आया अस्तित्त्व में आने के बाद से ग्रामवासी खुश थे कि सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि विकास कार्यंके लिए राशि उपलब्ध कराएंगे विधायक संगीता सिन्हा के प्रयास से गांव में विकास के कुछ कार्य हुए परन्तु तत्कालीन सांसद मोहन मंडावी ने गांव वालों के विस्वास में खरा नही उतर पाए अपने कार्यकाल में उनकी निधि से एक रुपया भी नही मिला वैसे यह बात भी जानने योग्य है कि ग्राम खैरताराई में आजतक कांग्रेस ने कभी बढ़त नही बनाई है मूलतः भाजपा का यह गढ़ माना जाता है परंतु भाजपा के सांसद होते हुए भी कोई विकास कार्य नही मिल पाना दुर्भाग्य है भाजपा संगठन के लोग भी यहां के विकास को लेकर कभी चिंतित नही दिखाई दिए आने वाले समय मे यह संकेत भाजपा को भारी पड़ सकता है

*जिला भाजपा अध्यक्ष भी रहे हैं यहां से जनपद सदस्य*

वर्तमान में किसान नेता एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन साहू भी इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य रहे हैं उनकी जीत में ग्राम खैरतराई के लोगो ने भरपूर बढ़त दिलाई थी और वह जनपद सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष भी बने थे आज भाजपा जिलाध्यक्ष हैं जिनसे होकर विकास की रूप रेखा बनती है क्योंकि भाजपा में संगठन का महत्त्व होता है

*अपने ही गढ़ में भाजपा विकास में नही दे रही ध्यान*

चुनाव जो भी हो लंबे समय से यहां भाजपा कभी नही हारी है विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ग्राम खैरतराई अपने इतिहास को दोहराते हुए भाजपा उम्मीदवार को बढ़त दिलाने में कभी पीछे नही रहा है पर विकास कार्य नही होने से गांव के लोगो मे धीरे धीरे आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है

*क्या कहते हैं ग्राम के सरपंच*

विकास कार्य को लेकर सरपंच मोहन साहू ने कहा कि गांव में सीसी रोड सामुदायिक भवन पक्की नाली गौठान में बाउंड्रीवाल मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय निर्माण जैसे अनेक कमी है नवीन पंचायत है लोगो को आस भी है उन्होंने कहा कि पूर्व में विधायक और उनके लोगो के प्रयास से कुछ काम हुए हैं पर पूर्व के सांसद कभी गांव के विकास में ध्यान नही दिए हमे भी लोगो को जवाब देना मुखिया होने के नाते भारी पड़ता है वर्तमान सांसद से उम्मीद है गाँव मे विकास कार्य के लिए राशि देंगे माँग पत्र संगठन के माध्यम से दिया जा चुका है

*अगली बार चुनाव बहिष्कार का मन बना रहे ग्रामीण*

गांव में विकास काम नही देने वाले पार्टी के खिलाफ चुनाव बहिष्कार का मन अब ग्रामीण बना रहे हैं नाम ना छापने की शर्त पर गांव के चौपाल में बैठे कुछ लोगो ने साफ कहा कि अगली बार विकास कराने वालों को एक मत होकर वोट करेंगे जो विकास करेगा उसी पार्टी को वोट करेंगे अब किसी के मान मनौव्वल से बात नही बनेगी काम होगा तो बात बनेगा

Express MPCG