@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के विकास खंड मुख्यालय फरसगांव के बाजार स्थल में पड़ी ऑप्टिकल फाईवर केबल खुदाई की मशीन साप्ताहिक बाजार स्थल में सभी के लिए समस्या बन गई है , बाजार में खड़ी मशीन के चलते बार बार जाम की स्तिथ बन रही है , यही नही बल्कि नगर पंचायत से बिना अनुमति से खुदाई कर केबल डालने का काम किया जा रहा है । नगर ने जगह जगह खोदे गए गड्डे हादसे को निमंत्रण भी दे रहे हैं। विगत कई दिनों से फरसगांव नगर पंचायत क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल का कार्य निरंतर जारी है जिस ओर किसी का ध्यान केंद्रित नहीं हो रहा है आज फरसगांव ब्लाक मुख्यालय साप्ताहिक बाजार का दिवस है और विगत कई दिनों से ऑप्टिकल फाइबर केबल खुदाई मशीन रांधना मार्ग में बाजार के मध्य में रखी हुई है जिसके चलते दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है दुकानदार मो जावेद का कहना है की सप्ताह में एक दिन बाजार आते है और दुकान के सामने मशीन रखी होने के चलते आज का मेरा व्यपार नही हो पा रहा है मैने नगर पंचायत कार्यालय में जाकर अध्य्क्ष और सीएमओ को जानकारी दी है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।
जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नही दे रहे ध्यान
नगर पंचायत द्वारा बाजार के फूटपाथ में लगाए जाने वाले दुकानदारो पर कार्यवाही करती आ रही है ताकि बाजार में भीड़भाड़ न हो और सही रूप से बाजार संचालित हो सकते साथ ही फरसगांव पुलिस के द्वारा नो पार्किंग स्थल पर खड़ी वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है ताकि बाजार स्थल पर जाम के साथ कोई दुर्घटना न हो , लेकिन बाजार स्थल पर नो पार्किंग में खड़ी वाहन पर न नगर पंचायत कार्यवाही कर रही और न ही पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही की जा रही है, बाजार स्थल और नो पार्किंग में खड़ी वाहन के चलते दुकानदार के साथ बाजार में आए लोग परेशान हो रहे , साथ बार बार जाम की स्तिथ बन रही है। पुलिस और नगर पंचायत के द्वारा अभी तक उस वाहन पर कार्यवाही नही करना दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं, साथ ही बाजार में चर्चा का विषय बना हु की कही न कही वाहन मालिक से मिलीभगत है । खबर लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी और बाजार स्थल पर केबल खुदाई मशीन खड़ी थी , जो लोगो के लिए मुसीबत बन रही थी ।
इस संबंध में जब सीएमओ नगर पंचायत फरसगांव
अशोक चौहान से बात करने पर उन्होंने कहा की वे अवकाश पर थे आज ही ड्यूटी पर आया हु , व्यापारीयो के द्वारा मुझे सूचना दी गई थी मैने मौके पर जाकर देखा तो वाहन फुटपाथ में खड़ी थी वाहन संचालन के बारे में पता करने पर फोन के माध्यम से कोई शर्मा से बात हुई हैं शर्मा को नगर पंचायत बुलाया गया हैं , साथ ही नगर में केबल खुदाई के संबंध में नगर पंचायत में कोई अनुमति भी नही ली गई है।
