पाली महाविद्यालय में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

उमरिया जिला

दीपक विश्वकर्मा

शासकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन युवा टीम, स्वास्थ विभाग उमरिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पाली महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निरीक्षक थाना पाली श्री मरावी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आर के झा ने की। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने रक्तदान करके “रक्तदान-जीवनदान” का नारा बुलंद किया। प्राचार्य डॉ झा ने रक्तदान के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ पर चर्चा की, जबकि नगर निरीक्षक श्री मरावी नेबपने उद्बोधन से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में डॉ शाहिद सिद्दीकी, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ मंसूर अली, डॉ नरेश शुक्ला, डॉ ऋतु सेन, डॉ त्रिभुवन गिरि, बालेन्द्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु तिवारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Express MPCG