विनोद जैन 
आयरन लेडी देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे एवं उनके पदाधिकारियों ने बालोद स्थित वृद्धा आश्रम पहुँच कर उनका दुःख दर्द बाटा एवं इस अवसर पर वृद्ध महिलाओं को नए कपड़े और बुजुर्गों को कंबल तथा फल मिठाई देकर ये भरोसा दिलाया की युवा कांग्रेस सदैव उनके सुख दुःख में खड़ी है। आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गाँधी की जयंती पर आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक शानू पाल, फरहान खान, गोलू सुनील, सतीश , योगेश अन्य पदाधिकारी मौजूद थे |
