*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*
*जमीन नीलामी का मामला और गहराता जा रहा है पिछ्ली बार सिर्फ एक व्यक्ति को जमीन दिया जा रहा था और इस बार 97 लोग नीलामी में भाग लिये थे पर नगर पंचायत द्वारा षड़यंत्र करते हुए नगर पंचायत के राजस्व को बढ़ाने की मंशा नहीं थी तभी बार बार नियमो व शर्तों का पालन नही किया जा रहा है मैं नगर पंचायत सी एम ओ से बोलना चाहता हूं कि अगर नगर पंचायत जमीन को नियमानुसार नीलामी करना चाहती है तो वो नियमावली को सावर्जनिक करें उसके बाद नीलामी की प्रकिया चालु करे, बार बार नीलामी निरस्त होने से आम जनता का नगर पंचायत पर से भरोसा खत्म होते जा रहा है नगर पंचायत संस्था को धूमिल ना करें।*
*शासन प्रशासन से एक और मांग करेंगे कि आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव है कुछ दिनों बाद आचार संहिता लागू होने वाली इसी कारण हो सकता है कि जल्द बाजी में करने के कारण नियमों एवं शर्तों का पालन करने में कठिनाई हो रही होंगी इस लिए इस नीलामी को पूर्ण रूप से नीलामी को स्थगन आदेश जारी किया जाना चाहिए*।।
*नगर पंचायत द्वारा फॉर्म के जो 3000 रुपये जो लिए गए थे वो भी वापस करने की मांग करता हूँ क्योंकि नीलामी निरस्त होने का पूरा कारण नगर पंचायत हैं उनके कारण लोगों का समय भी खराब किया गया।जिससे कि नगर पंचायत पर लोगो का भरोसा बना रहे*
