चारामा,दिनेश साहू
नगर पंचायत चारामा के वार्ड नंबर 6 में बीती रात एक 21 वर्षीय युवती कुमारी लिपिका देवांगन पिता शैलेश देवांगन की हत्या का मामला सामने आया है । मृतका के पिता का कहना है कि युवती अपने कपड़ों की फिटिंग कराने के लिये रविवार की शाम 4 बजे घर से निकली थी । जो देर रात तक वापस घर नहीं पहुंची । जिसके बाद घर वालों ने भी अपने स्तर पर उसकी पता साजी की । कहीं पर भी युवती का पता नहीं चल पाया । घर वालों ने रात में नगर के कुछ परिचित लोगों को इसकी जानकारी दी । लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चल पाया । सुबह नगर के किसी व्यक्ति के द्वारा युवती के पिता को फोन पर युवती के लाश मिलने की जानकारी दी गई । घर वालों ने घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो उनकी बेटी मृत हालत में वार्ड क्रमांक 6 के एक घर पर पलंग के नीचे मिली । जबकि युवती का घर वार्ड क्रमांक 2 में है । पुलिस ने मृतक परिवार के समक्ष लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने बताया है कि लड़की के शरीर पर कोई चोट एवं किसी हथियार से मारने के निशान नही है । पोस्टमार्टम के बाद सूचना मिल रही है कि युवती की हत्या गला दबाकर मारने से हुई है । फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया है और मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।
