एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री, चित्रकोट में किया बस्तर विकास प्राधिकरण का बैठक।

चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय आज एक दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे चित्रकूट में बने विशाल डोम में उन्होंने बस्तर विकास प्राधिकरण के समस्त सदस्यों की बैठक ली बैठक में बस्तर के विकास के लिए सदस्यों एवं मंत्रियों से चर्चा की वही जनजाति विकास की नीतियों और प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया गया इस बैठक में मुख्यमंत्री, गृह, स्वास्थ्य, वन ,खाद्य विभाग के मुख्य सचिव, डी जी पी पंचायत विभाग, कृषि, ऊर्जा, स्कूल, शिक्षा, जल संसाधन, जनसंपर्क, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग समिति अन्य डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव मौजूद रहे।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकूट में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के आयोजन हेतु विशेष तैयार की गई थी इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभाग स्टालों का अवलोकन किया प्राधिकरण के बैठक स्थल पर संभाग के साथ जिलों बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, की विकास योजना और उपलब्धियां को स्टाल के जरिए साझा किया गया इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी

Express MPCG