कांकेर/ कांकेर जिले के ग्राम मुरागांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमे कुछ लोग की डंडे से पिटाई की जा रही है बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन करने वाले जब रविवार को प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी कुछ लोग उनसे विवाद करते उनकी पिटाई कर दिए । छ्त्तीसगढ़ में मंतातरण एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। आए दिन प्रदेश में मंतातरण व मंतातरण को लेकर हो रहे विवाद सामने आ रहा । इसी कड़ी में कांकेर जिले के कोरर थाना अंतर्गत मुरागांव में रविवार को मतांतरित परिवार के लोगों से मारपीट हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 से 12 लोग (ग्रामीणों) द्वारा सभा कर मतांतरित परिवार के लोगों से मारपीट की गई है। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि चर्च के प्रार्थना में शामिल होने से मना किया जा रहा है। बता दें रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभी होती है, इसी में शामिल होने ये परिवार गया था जहां इनसे मारपीट की गई है। पीड़ित स्वयं मीडिया से रूबरू होकर उक्त आरोप लगाया है ।और इसकी शिकायत पीड़ितों ने कलेक्टर से की है वही कोरर पुलिस थाने में दी गई है ।संपूर्ण मामले की तहकीकात करने पुलिस को मामला सौप दिया गया है । कि जो आरोप लगा है उसमे कितनी सत्यता है ।
