दीपक विश्वकर्मा

उमरिया — कृषि विस्तार अधिकारी संघ के चुनाव कार्यक्रम प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार आज जिला इकाई संघ का निर्वाचन रखा गया। इस चुनावी बैठक ट ने की अध्यक्षता प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष द्वारा चयनित निर्वाचन अधिकारी मो सिद्दीकी व्दारा की गयी । निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए जिला कार्यालय से शंख नारायण मिश्रा व बद्री सिंह ने निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने में महती भूमिका निभाई । इस अवसर पर खण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा निर्वाचन में भाग लिया । इस चुनाव में जिला अध्यक्ष के पद पर सरला सिंह को सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के रूप मे कुमारी शांति सिंह को निर्वाचित किया गया , साथ ही जिला सचिव पद पर शुभम सिंह की ताजपोशी की गयी । आज के निर्वाचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मती कमला मिंज, कुमारी रानू गुप्ता, कुमारी प्रिया सिंह, कुमारी अर्चना सिंह, श्रीमती शिवकली सिंह,सूरज सिंह आर्मी, शुभम सिंह, कृष्णा सिंह परस्ते, संगम गुर्जर, पंकज परमार, राजकुमार आर्य, आर डी सरियाम, प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिसोदिया, रामेश्वर डाबर आदि कृषि विस्तार अधिकारी गण मुख्य रूप से मौजूद रहे । चुनाव कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात जिला सचिव शुभम सिंह ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न होने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात् निर्वाचित पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराते हुए लोगों ने हृदय से बधाई दिया ।
