सरपंच -उप सरपंच ने ली भाजपा की सदस्यता

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया — उमरिया जिले के नौरोजाबाद मंडल में भाजपा संगठन पर्व के दौरान ग्राम पंचायत कल्दा शक्ति केंद्र की बैठक मण्डल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी जी के नेतृत्व एवं कुशल निदेशन में संगठन पर्व का आयोजन किया गया । बताया जाता है कि शक्ति केंद्र के सहयोगी प्रभारी व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा द्वारा इस अवसर पर ग्राम पंचायत कल्दा के सरपंच ज्ञान सिंह उपसरपंच बिछिया गांव के मोहन सिंह, कलम सिंह, इंद्रभान सिंह ने इस पर्व के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय दल की सदस्यता छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली । बैठक मे मनोज सिंह जी दरिया सिंह, लालू नायक, लच्छू सिंह ,वीर सिंह , दयाल सिंह, इंद्रपाल सिंह ,रोहन सिंह ,ललन तिवारी जी सहित समस्त शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सरपंच -उप सरपंच के। सदस्यता ग्रहण करने से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई ।संगठन पर्व पर कल्दा गांव में बूथ समिति का गठन पर विस्तार से चर्चा करते हुए भाजपा की रीति नीति पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके सलाह मशविरा से बू्थ समिति का गठन सर्व सहमति से किया गया । जहां पर वन्दे मातरम् की उदघोष करते हुए भाजपा की जय जयकार के नारे गूंज उठे ।

Express MPCG