*बालोद में विशेष थेरेपी से दर्द के इलाज का निःशुल्क शिविर का हुआ आयोजन,,,,,पेट से जुड़े रोगों का भी हुआ निःशुल्क उपचार*

 

विनोद जैन

बालोद । साधुमार्गी जैन संघ के समता युवा संघ के सदस्यों द्वारा रायपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर राजा जी जैन एवं आयुर्वेद डॉक्टर हर्षा नाहटा द्वारा आज निःशुल्क इलाज एवं लाइफ स्टाइल टिप्स दिया गया जिसमें विशेष थेरेपी से शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द से राहत पाने के टिप्स बताये गए वहीं बहुत से लोगो के पेट दर्द अपचन आदि से छुटकारा हेतु नाभि को सही जगह में बिठाने का इलाज किया गया लाइफ स्टाइल टिप्स के अंतर्गत लोगो को किस तरह से सोने उठने बैठने पानी पीने के तरीके आदि छोटे छोटे बातों को बारीकी से समझाया गया बालोद की आयुर्वेद इसी तारतम्य में डॉक्टर हर्षा नाहटा द्वारा पेट से सम्बंधित सभी प्रकार की परेशानी से छुटकारा पाने के टिप्स एवं वजन कम करने मोटापा को कंट्रोल में करने जैसे विषयों को मरीजो को बताया एवं निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया इस शिविर में न्यूरो थेरेपी एक्यूप्रेशर थेरेपी चुम्बकीय थेरेपी योग एवं आसन से अपने शरीर मे होने वाले दर्द को कम करने हेतु उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया शिविर में उपस्थित डॉक्टर राजा जी जैन ने कहा कि हम इन सभी सुझाव को सीखकर अपने व किसी अन्य के दर्द में राहत दिलाने में सहयोग कर सकते हैं ये थेरेपी बिना किसी चिर फाड़ के किया जाता है इसमे शरीर के अंदर नसों को प्रेशर देने से दर्द से राहत पा सकते हैं पर कौन सी जगह का नस किस दर्द में काम आएगा यही सबको ध्यान में रखना चाहिए आज के इस शिविर में लगभग 300 से अधिक लोगो ने लाभ लिया आज के आयोजन में समता युवा संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा सचिव कमल पारख चंद्रेश चौरड़िया श्रेणिक नाहटा अंकुश बुरड़ सहित अनेक सदस्यों का योगदान रहा

Express MPCG