सर्व आदिवासी समाज 32% आरक्षण की मांग को लेकर पहुंची फरसगांव , दंतेवाड़ा से राजभवन रायपुर तक की कर रहे पदयात्रा

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – आदिवासी समाज अपनी आरक्षण की मांग लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है सर्व आदिवासी समाज के युवा अपनी मांगों को लेकर दंतेवाड़ा से रायपुर राजभवन तक की पदयात्रा पर निकल चुके हैं।
इस दौरान पदयात्रा दल को नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज कुंदन सिंह ठाकुर और साथियों के साथ पद यात्रा 5 फरवरी को देर शाम फरसगांव पहुंची इस पद यात्रा में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंटा जिले के समाज प्रमुख दंतेश्वरी माई के दरबार से पदयात्रा को प्रारंभ किया गया है, रास्ते में इस पद यात्रा में लोग जुड़ते जा रहे हैं । आदिवासी समाज की 32% आरक्षण है। जो पिछले 60 दिनो से महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षर की वजह से अटकी पड़ी है। उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो समाज फिर से अपना उग्र रूप दिखायेगी , 5 फरवरी को फरसगांव में रात्रिय विश्राम करने के बाद 6 फरवरी को यह यात्रा केशकाल के लिए रवाना हो गई जिसमे फरसगांव क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष शीश कुमारी चनाप, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नाग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Express MPCG