नकली नोट मामले पर फरसगांव पुलिस को फिर मिली सफलता 500-500 कर नकली नोट साथ एक नोट सप्लाय को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 500-500 के 09 नकली नोट कुल 04 हजार 500 रूपये किया बरामद 5 दिन पूर्व लाखो रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को भेजा गया है जेल

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – फरसगाँव थाना पुलिस ने नकली नोट मामले में फिर एक बार सफलता मिली है। 500-500 के 9 नकली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी के विरुध्द कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

मामले की विवण इस प्रकार है कि अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 179 बी.एन.एस.में आरोपी राजेश सोरी को 01 लाख 05 हजार रूपये के नकली नोट के मामले में गिरफ्तार पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल को मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा नकली नोट के अन्य अपात निर्यात य परिवहन के अन्य आरोपी की पत्ता साजी सुराग लगाई जा रही थी। इसी दौरान 01 नवम्बर को मुखबीर के सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आरोपी प्रेमानंद सरकार उर्फ मोना मण्डल पिता निरापद सरकार उम्र 44 वर्ष निवासी ट्राजिट कैम्प रुद्रपुर वार्ड नम्बर 01 थाना ट्राजिट कैम्प जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के कब्जे से पेश करने पर 500-500 रूपये के 09 नग नकली नोट कुल 04 हजार 500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी द्वारा सप्लाई र उसके कब्जे से नकली नोट बरामद होने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुये 01 नवम्बर को गिरफ्तार कर आज 02 नवम्बर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि, पिताबर कठार, म.प्र. आर. बीना मण्डावी, आरक्षक फरसुराम मरकाम, किरण नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका

Express MPCG