@ अभिषेक सिंह थक
भानुप्रतापपुर — बीती रात भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम साल्हे में एक हैवान बाप ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई। गम्भीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। फिलहाल कच्चे पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया है।
