*ग्राम पंचायत खेरवाखुर्द के ग्राम तखतपुर मे पहूंची विकास यात्रा बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह हुए शामिल

दीपक विश्वकर्मा ✍️
उमरिया //बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत खेरवाखुर्द के ग्राम पंचायत तखतपुर. विकास यात्रा कार्यक्रम ग्राम पंचायत खेरवाखुर्द के ग्राम तखतपुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह का ग्राम वासियों द्वारा कलश अगुवाई में स्वागत किया गया एवं विधायक एवं अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती,मां सरस्वती माता,के तैल चित्र पर दीपप्रज्वलित कर कन्या पूजन करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया . कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र वितरण किया गया. .मंचीय कार्यक्रम मे विधायक बांधवगढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर यह विकास यात्रा निकाली गई है . देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विराजमान है तथा सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है कार्यक्रम में मौजूद बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा की हमारी सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जैसे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना. निशक्त जनों को पेंशन. मेधावी छात्रों को लेपटॉप,लाडली बहना योजना,भू अधिकार पत्र,फौती नामांतरण, संबल योजना,प्रधानमंत्री आयुष्मान काड सहित सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को वितरण किया गया . प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मद्देनजर रखते हुए यात्रा निकाली गई है हमारी यह यात्रा दिनांक 5/2/ 2023 से लेकर 25/2/ 2023 तक चलेगी. हमारी यह विकास यात्रा गांव गांव तक जाएगी. सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की पताका फहराएगी.इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह जी, जनपद अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह शम्भूलाल खट्टर,उमरिया ग्रामीण मंडलअध्यक्ष संतोष सिंह,,संग्राम सिंह, एस,डी,एम सिद्धार्थ पटेल,तहसीलदार विभिन्न पदाधिकारी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता,सरपंच,सचिव विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गण अधिक संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे.।
