गौरीशंकर बने कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
दीपक विश्वकर्मा ✍️
उमरिया। नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता गौरीशंकर प्रजापति को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण तथा बेहतर प्रदर्शन के कारण श्री प्रजापति को लगातार दूसरी बार इस प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है। मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सगठन प्रभारी जगदीश सैनी, सहप्रभारी रमाशंकर शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह आदि कांग्रेसजनो ने गौरीशंकर को अध्यक्ष बनाये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री प्रजापति को बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है।
