*ग्राम घंघरी पहुंची विकास यात्रा बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह हुए शामिल.

*ग्राम घंघरी पहुंची विकास यात्रा बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह हुए शामिल.

उमरिया से दीपक विश्वकर्मा ✍️

उमरिया // प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर दिनांक 5/2/2023 से 25/2/203 तक की विकास यात्रा कार्यक्रम ग्राम पंचायत घंघरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती,मां सरस्वती माता,के तैल चित्र पर दीपप्रज्वलित कर कन्या पूजन करने के पश्चात जन चौपाल निर्माण लागत राशि 3.00 लाख का भूमिपूजन एवं सी,सी,रोड,निर्माण राशि 9.02 लाख का लोकार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्यअतिथियो के स्वागत पश्चात कई पात्र हितग्राहियों के विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र वितरण किया गया इसके पश्चात विकास यात्रा रथ को पद यात्रा के माध्यम से आगे की ओर रवाना किया. इस विकास यात्रा के ध्वज को बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने थामा. विकास यात्रा की शुरुआत गाजे बाजे तथा कलश यात्रा के साथ हुई .मंचीय कार्यक्रम मे विधायक अपने उद्बोधन में कहा कि आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर यह विकास यात्रा निकाली गई है . देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विराजमान है तथा सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है

← Back

Thank you for your response. ✨

 

कार्यक्रम में मौजूद बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा की हमारी सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जैसे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना. निशक्त जनों को पेंशन. मेधावी छात्रों का सम्मान.लाडली बहना योजना, सहित सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है. प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मद्देनजर रखते हुए यात्रा निकाली गई है हमारी यह यात्रा दिनांक 5/2/ 2023 से लेकर 25/2/ 2023 तक चलेगी. हमारी यह विकास यात्रा गांव गांव तक जाएगी. सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की पताका फहराएगी.इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक  शिवनारायण सिंह ,धनुषधारी सिंह,पूर्व जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा,शम्भूलाल खट्टर,उमरिया ग्रामीण मंडलअध्यक्ष संतोष सिंह,मंडलअध्यक्ष नीरज चंदानी,उमा महोबिया,सविता सोधिया,संग्राम सिंह,रामाधार चौधरी,राजेन्द्र कोल पार्षद गण,ज्ञानवती सिंह,प्रियंका मून सिंह,रानी शुक्ला,सुशील प्रजापति,विभिन्न पदाधिकारी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता,सरपंच,सचिव विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे.

Express MPCG