@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव :- कोंडागांव जिले के फरसगांव और केशकाल ब्लाक के साहू समाज के द्वारा नगर के सामुदायिक भवन में 5 फरवरी रविवार को वार्षिक महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया था ।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप के विधान भा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संत राम नेताम, विशिष्ठ अतिथि चित्ररेखा साहू उपाध्यक्ष छग पर्यटन मंडल, शीश कुमारी चनाप जनपद अध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारी, सदस्यों की उपस्थित में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात सामुदायिक भवन से समाज के पुरुष महिला बच्चो के द्वारा नगर ने कलश यात्रा निकाली गई , यह कलश नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम के शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर अस्पताल चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया गया , कलश यात्रा में समाज के महिला पुरुष के साथ बच्चो ने भी बड़ चढ़ का हिस्सा लिया , बच्चो ने बड़े उत्साह के साथ भक्त माता कर्मा के जयकारों के साथ आतिशबाजी कर कलश यात्रा को भव्य बनाया गया । जिसके बाद हर वर्ष की तरह होने वाले वार्षिक महासभ सम्मेलन में सामाजिक स्तर पर सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई । समाज के सभी लोगो को समाज को शिक्षित व संपन्न बनाने पर जोर दिया गया साथ ही समाज को संगठित कर एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया।
साहू समाज द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो को लकड़ी से बनी कलाकृति भक्त माता कर्मा की स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।
–समाज की रीढ़ की हट्टी होती है शिक्षा और संस्कार–विधायक नेताम
विधायक ने साहू समाज के सभा को सम्बोधित करते हुए कहा जी हर समाज की रीढ़ की हट्टी होती है शिक्षा और संस्कार, शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा, उन्होंने आगे कहा प्रत्येक समाज अपने सामाजिक कार्यकमों में अपने बच्चों को शामिल करें ताकि वह समाज के हर नीति- नियमों को जान सकें और उसका अनुसरण करें जिससे समाज निश्चित ही प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
इस दौरान नगर पंचायत गणेश दुग्गा, विजय लांगड़े, राजेश साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज कोण्डागांव, भानु साहू जिला उपाध्यक्ष, मोतीराम साहू ब्लाक अध्यक्ष फरसगांव, बृजलाल साहू ब्लाक अध्यक्ष केशकाल, सुखनंदन साहू नगर अध्यक्ष फरसगांव साहू समाज, श्रीमती पद्मा साहू उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हरीश साहू प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव, हितेश साहू सचिव, राजेश साहू अध्यक्ष न्याय प्रकोष्ठ, रामगुलाल साहू, तुलसी राम साहू, कामेश्वर साहु, चंद्रकुमार साहू, सुरेन्द्र साहू सहित केशकाल और फरसगांव ब्लाक के साहू समाज के बच्चे व महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।
