विधायक शिवनारायण सिंह ने थामा विकास यात्रा ध्वज*

@ दीपक विश्वकर्मा

उमरिया — माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर दिनांक 5/2/2023 से 25/2/203 तक की विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ लालपुर उमरिया से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री पूर्व सांसद आदरणीय श्री ज्ञान सिंह जी,बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती के तैल चित्र पर दीपप्रज्वलित कर कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्यअतिथियो के स्वागत पश्चात कई पात्र हितग्राहियों के विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र वितरण किया गया इसके पश्चात विधायक जी द्वारा कार्यक्रम मे लगे स्टालो का निरीक्षण करने के बाद वृक्षारोपण कर विकास यात्रा रथ को पद यात्रा के माध्यम से आगे की ओर रवाना किया. इस विकास यात्रा के ध्वज को बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने थामा. विकास यात्रा की शुरुआत गाजे बाजे तथा कलश यात्रा के साथ हुई .मंचीय कार्यक्रम मे पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर यह विकास यात्रा निकाली गई है . देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विराजमान है तथा सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है कार्यक्रम में मौजूद बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा की हमारी सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जैसे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना. निशक्त जनों को पेंशन. मेधावी छात्रों का सम्मान. सहित सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है. प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मद्देनजर रखते हुए यात्रा निकाली गई है हमारी यह यात्रा दिनांक 5/2/ 2023 से लेकर 25/2/ 2023 तक चलेगी. हमारी यह विकास यात्रा गांव गांव तक जाएगी. सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की पताका फहराएगी.इस अवसर पर पूर्व मंत्री पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह जी,बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह जी,धनुषधारी सिंह,पूर्व जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा,शम्भूलाल खट्टर,अन.जन.जाति,जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति,मंडलअध्यक्ष नीरज चंदानी,उमा महोबिया,सविता सोधिया,संग्राम सिंह,रामाधार चौधरी,पार्षद गण,विभिन्न पदाधिकारी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता अपर कलेक्टर,एस,डी,एम,सी,एम ओ,उमरिया, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे.