आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिशिचत कालीन धरने पर

दुर्गूकोंदल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ संयुक्त मंच की बैनर तले पिछले 23जनवरी से अपनी 6सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने 23से 27जनवरी तक रायपुर में प्रदेश व्यापी हड़ताल किया। सरकार मांग पूरी नहीं किया तो 28जनवरी से अनिश्चित धरना प्रदर्शन विकासखंड मुख्यालयों में शुरू कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से बंद है, और बीते 13दिनों से आंगनबाड़ी के बच्चों, शिशुवती माताओं और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार नहीं मिल रही है। टीकाकरण प्रभावित हो गई। ब्लाक मुख्यालय दुर्गूकोंदल में दो संघ मिलकर संयुक्त मंच के बैनरतले धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। नारा और गीतों के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया को कोस रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष रीता वस्ताकार, अध्यक्ष जमुना माहवे ने बताया कि हम अल्प मानदेय में काम कर रहे हैं, आज की मंहगाई में यह मानदेय बहुत ही कम है। कार्यकर्ता और सहायिका 62वर्ष उम्र पूरी होने पर खाली हाथ घर लौटते हैं, शासन से कुछ भी राशि नहीं मिलती है, सभी विभागों का काम करते हैं, फिर शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भविष्य के लिए उचित वेतन नहीं देती है, इसलिए आर पार लड़ाई लड़ने अनिल धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 4फरवरी को भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचकर कार्यकर्ता और सहायिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मांगें जायज है, कम मानदेय पर आज की मंहगाई में काम करना संभव नहीं है। कलेक्टर दर पर मानदेय मिलना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा आप लोगों की मांगों की समर्थन करती है, और हर लड़ाई में साथ रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मांग को तत्काल पूरा करना चाहिए। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों को खुद वेतन भत्ता बढ़ाने में मस्त हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री विधायक अपने कार्यकाल में तीन गुना वेतन भत्ता बढ़ाकर सत्ता के नशे में चूर हैं। इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कम मानदेय में सरकार की सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के आंदोलन समर्थन में साथ खड़ी है।

Express MPCG