
@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंडल— भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बस्तर संभाग प्रभारी आलोक ठाकुर दुर्गुकोंडल प्रवास के दौरान प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहां है कि विगत दिनों भानुप्रतापपुर में आदिवासी समाज कार्यक्रम में आकर मेडिकल कॉलेज जोकिं माननीय नरेंद्र मोदी जी केंद्र सरकार में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जगत प्रसाद नड्डा जी के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई थी जो आज कांकेर में अस्थाई परिसर में संचालित हो रहा है माननीय भूपेश बघेल द्वारा श्रेय लेने और गांधी परिवार में अपनी जी हुजूरी करने मेडिकल कॉलेज का नाम इंदिरा गांधी के नाम से करने की घोषणा करते हैं भूपेश बघेल जी अगर सही में आदिवासी समाज और इस क्षेत्र के लिए अपने जीवन और परिवार का त्याग किया ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से घोषणा करते तो क्षेत्र का और समाज का सम्मान होता है भूपेश बघेल जी को बताना चाहते हैं की कांकेर जिला मैं शहीद गैदं सिंह शहीद इंद्रु केवट शहीद पातर हलवा शहीद कंगलू कुम्हार संविधान निर्मात्री सदस्य रामप्रसाद पोटाई जैसे शहीदों के नाम से मेडिकल कॉलेज का नाम घोषणा करते तो समाज और क्षेत्र का सम्मान होता एक तरफ मेडिकल कॉलेज बिना बिल्डिंग के संचालित हो रहा है मुख्यमंत्री जी को उसकी चिंता नहीं है और खाली श्रेय लेने के लिए घोषणा कर रहे हैं समाज के कार्यक्रम में देव गुड़ियों के निर्माण के बारे में बात कर रहे थे लेकिन देव गुड़ियों का निर्माण हो रहा है वह डिस्टिक माइनिंग फंड से हो रहा है मुख्यमंत्री जी जरा भाषण में यह भी बात बताते कि आदिवासी क्षेत्रों में कितने चर्च के निर्माण हुए भोले भले समाज के लोगों को लोभ और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है उस पर भी माननीय मुख्यमंत्री जी थोड़ा अपना भाषण देते तो अच्छा रहता मुख्यमंत्री जी छल छलावा कर पूरे छत्तीसगढ़ के जनता को ठगने के सिवा कुछ नहीं कर रहे
