बसंत उत्सव एवं वार्षिक उत्सव कोसरिया गाड़ा गंधर्व समाज ब्लॉक दुर्गुकोंदल के ग्राम पंचायत पेडावारी में आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया

@ अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गुकोंडल — बसंत उत्सव एवं वार्षिक उत्सव 2023 कोसरिया गाड़ा गंधर्व समाज ब्लॉक दुर्गुकोंदल के द्वारा दिनांक 5 /2 /2023 दिन रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर,अध्यक्षता श्री लीला प्रसाद कुलदीप , विशिष्ट अतिथि श्री सुनील बबला पाढी नगर पंचायत अध्यक्ष भानुप्रतापपुर,श्रीमती अमिता उइके, श्रीमती शांति बाई बघेल सदस्य जिला पंचायत कांकेर, मोहन मंडावी नीज सहायक विधायक भानुप्रतापपुरश्रीमती मनीषा देवी कुलदीप प्रदेश संरक्षक, श्री उमाकांत राजू टांडिया प्रदेश अध्यक्ष , श्री रमेश कुलदीप प्रदेश सचिव, श्रीमती वत्सला टांडिया अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मनीष दीपक प्रदेश मीडिया संयोजक, श्री ईश्वर लाल टांडिया जिला अध्यक्ष भानुप्रतापपुर संगठन, श्री समीर टांडिया उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर संगठन, लिलेश्वर महावे जिला सचिव, श्री शिवलाल टांडिया पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुर्गकोंदल, श्री जय लाल नाग लोहत्तर ग्रामीण अध्यक्ष, श्री नारद चालकी पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक भानु, श्री कुंवरसिंग मौहान समाज सेवक , उद्घोषक श्री रितेश टांडिया एवं ब्लॉक दुर्गकोंदल एवं ग्राम पेड़ावरी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के द्वारा पेड़ावरी क्षेत्र के सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख 50 हजार की घोषणा की गई साथ ही श्रीमती सावित्री मंडावी कोसरिया गाना समाज के द्वारा आयोजित बसंत उत्सव एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में समाज के लोगों को बधाई देते हुए उनके द्वारा यह बसंत उत्सव की शुभकामनाएं दी साथी समाज को एक साथ संगठित होकर कार्य करने की बात कही समाज में भाईचारे के साथ किसी भी कार्य को एकजुटता से करने से संगठन में मजबूती प्राप्त होती है और समाज के साथ-साथ घर परिवार का विकास संभव है समाज के द्वारा स्वागत वंदन कर सा सम्मान विदाई भी दिया गया। जिसमें मनीषा देवी कुलदीप कोसरिया गाड़ा गंधर्व समाज कि प्रदेश संरक्षक अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय मनोज मंडावी जी को हीरा थे और श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी खरा सोना है साथ ही उन्होंने आगे कहा की हमारे दिवंगत विधायक मनोज भैया किस तरह हमारे समाज के लिए प्रेम बना कर रखे थे। वैसे ही आप भी हमारे समाज के लिए प्रेम हमेशा बनाए रखिएगा। साथ ही समाज के माताओं के द्वारा करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया, इस कार्यक्रम की जानकारी मनीष दीपक प्रदेश मीडिया संयोजक कोसरिया गाड़ा गंधर्व समाज ने दी है।

Express MPCG