सेवानिवृत्त उप निरीक्षक से ठगी करने वाले आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव पुलिस ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

प्रार्थी ननकू राम मण्डावी ( सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक) निवासी धमतरी ने 28 दिसंबर 2022 को थाना अनंतपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उमरगांव निवासी आरोपी लुदरू राम यादव दूसरे का जमीन को अपना बताकर ढेड़ लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से एडवांस में नगद 168000 रुपए अपने बैंक खाते में लेकर धोखाधड़ी किया है। तथा पैसा वापस मांगने पर जो करना है कर लो पैसा नहीं दूंगा कहता है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 30/2022 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मागर्दषर्न व एसडीओपी कोंडागांव निमितेष सिंह के पर्यवेक्षण में लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो गिरफ्तारी के डर से लुक चुप रहा था। जिसे पुलिस ने 05 फरवरी को आरोपी लुदरू राम यादव, पिता स्वर्गीय सुकालू राम यादव, निवासी उमरगांव ‘ब’* को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया गया है ।

संपूर्ण कायर्वाही में अनंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण जैन, आरक्षक लक्ष्मी बघेल, रामजी वट्टी, सहायक आरक्षक नोहरू नेताम की भूमिका सराहनी रही।

Express MPCG